मुंबई, 19 अक्टूबर। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने आज 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की।
करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, "13 साल बाद भी लोग इन स्टूडेंट्स को 'इश्क वाला लव' करते हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के 13 साल पूरे होने का जश्न।"
यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी और इसने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में पेश किया। करण जौहर और पुनित मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल युवाओं के दिलों में जगह बनाई, बल्कि यह 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक भी रही।
फिल्म की कहानी कॉलेज जीवन, प्रेम, दोस्ती और प्रतिस्पर्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट ने शनाया, वरुण धवन ने रोहन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिमन्यु का किरदार निभाया। कहानी में रोहन और अभिमन्यु की गहरी दोस्ती होती है, लेकिन 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ट्रॉफी के लिए उनकी प्रतिस्पर्धा दोस्ती में दरार डाल देती है। यह तब और जटिल हो जाता है जब अभिमन्यु को रोहन की गर्लफ्रेंड शनाया से प्यार हो जाता है। इस लव ट्राइएंगल ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
फिल्म में ऋषि कपूर, रोनित रॉय, राम कपूर, फरीदा जलाल, सना सईद और कायोज ईरानी जैसे सितारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इसके गाने, जैसे ‘इश्क वाला लव’ और ‘राधा’, आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। करण जौहर की यह फिल्म अपने रंगीन सेट्स, स्टाइलिश किरदारों और दिलचस्प कहानी के लिए जानी जाती है।
13 साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। करण जौहर के इस जश्न ने फैंस को फिर से इस फिल्म की यादें ताजा करने का अवसर दिया।
You may also like
रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट पर छठ की तैयारियों का निरीक्षण किया, बोलीं- यमुना निर्मल
बलोचिस्तान में बीएलए के हमलों में तीन सैन्य अधिकारी मारे गए, अज्ञात लोगों ने की विधायक के भाई की हत्या, लेवी बल का प्रदर्शन
“आयुर्वेद में पुरुषों के लिए वरदान है ये पौधा -` मिल जाए तो संभालकर रखें!”…..
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6 जगहों पर` लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी
सुहागरात मनाई, फिर दूल्हे को कमरे में किया बंद… भागने` के लिए बालकनी से कूदी दुल्हन, तुड़वा बैठी दोनों पैर, अस्पताल में खुला चौंकाने वाला राज